CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

राष्ट्रपति मुर्मू ने सौंपे पद्म पुरस्कार

06-04-2023, Thursday

मुलायम सिंह यादव सहित 53 हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष, गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर,106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी।राष्ट्रपति ने कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को,सम्मानित किया। इनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे। अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को,22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने, बुधवार को समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव,और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को, मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके साथ लेखक सुधामूर्ति, भौतिकविज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार एसएल भैरप्पा,और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे स्वामीजी को भी, राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में, पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस बार सिनेमा जगत से रवीना टंडन,और एम एम कीरवानी को ये पुरस्कार मिला है।हाल ही में दिवंगत हुईं, साउथ की फेमस सिंगर वाणी जयराम को,मरणोपरांत पद्म भूषण से, सम्मानित किया गया है।