CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी एकता की आज बैठक

23-06-2023, Friday

पटना में आयोजित बैठक में 15 विपक्षी पार्टियां शामिल

भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की बैठक आज बिहार में मुख्यमंत्री आवास में हो रही है। इसमें 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। मीटिंग में नीतीश कुमार के न्योते पर 7 राज्यों के मुख्यमंत्री और 6 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि मीटिंग में 15 विपक्षी पार्टियां शामिल होंगे।
बिहार में विपक्षी एकता की बैठक का मकसद 2024 लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर भाजपा को हराना है। बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि बैठक में सीट शेयरिंग और पीएम चेहरे के मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी। ​​​​​​इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस को साथ देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस हमारा साथ नहीं देती है तो इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।