CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 12   7:17:20
hathras-again-1024x776

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी पिता की हत्या

2 Mar. Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस के नोजरपुर गांव में बेटी से छेड़खानी की शिकायत करवाने वाले पिता की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव शर्मा छेड़छाड़ का मामला वापस लेने के लिए परिवार पर दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने 6 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। वहीं, इस मामले एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित ने आरोपी गौरव पर आतंकवादी होने के आरोप लगाए हैं और साथ ही सपा से उसके ताल्लुकात होने का भी दावा किया है।

पीड़ित परिवार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक मृतक के अंतिम संस्कार नहीं करने की ज़िद पर अड़ा था। लेकिन पुलिस के बहुत समझाने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए मान गया। पिता की अर्थी को बेटी ने भी कंधा दिया। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

52 वर्षीय अमरीश शर्मा के परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौरव से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार को अमरेश की बेटी और गौरव की पत्नी-मौसी गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी। वहीं इन महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया।

शाम के वक्त अमृत अपने खेत पर आलू की खुदाई करा रहे थे कि तभी उनकी पत्नी बेटी के साथ खाना देने के लिए खेत पर आईं थीं। इसी दौरान गौरव अपने तीनों दोस्तों के साथ वहां आ पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। बुलेट लगने के बाद अमृत को इलाज के लिए हाथरस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छेड़छाड़ का मामला 2018 में दर्ज करवाया था

एसपी विनोद जायसवाल के अनुसार, अंग्रेज ने 16 जुलाई 2018 को गांव के गौरव के खिलाफ बेटी से छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गौरव 15 दिन तक जेल में रहा था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह अमरीश पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।

आरोपी के सपा से कनेक्शन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा ‘रामराज्य लाने वालों के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सीएम बंगाल घूम रहे हैं। हाथरस की पीड़ित बेटी से मिलने सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। मैं खुद उस बेटी से मिलने जाऊंगा।’ उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।