CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   1:27:37

भारतीय सेना द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन CO-JEET

यह कोरोनावायरस की महामारी की घड़ी किसी जंग से कम नहीं है। जिससे अभी आए दिन पूरा भारत लड़ रहा है।
लेकिन जब जंग की बात हो और भारतीय सेना को याद न किया जाए, ऐसा नहीं हो सकता है।
इस महामारी की कड़ी चुनौती में भी भारतीय सेना , भारत की मदद के लिए सामने आई है।
भारतीय सेना द्वारा शुरू किया गया Operation CO JEET इस बात का गवाह है, की चुनौती चाहे कैसी भी हो, भारतीय सेना हमेशा देश के लिए खड़ी हुई है।
भारतीय सेना अपनी इस पहल के जरिए सभी कोविड से जूझ रहे या उससे जुड़े जरूरतमंदों तक पहुंचेगी, फिर वो चाहे एक आम इंसान हो या अस्पताल।
आपको बता दें की इस पहल को Lt Gen Kanitkar ने अपने कंधो पर लिया है। इसी के साथ ही Lt Gen Kanitkar सेना में 3 star ऑफिसर के तौर पर तीसरी भारतीय महिला हैं, जो अब लोगो की जान बचाने के लिए दिन रात एक कर रहीं हैं।