CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Wednesday, March 12   9:22:41

अगले 10 साल तक हॉकी टीमों को स्पॉन्सर करेगा ओडिशा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के सीएम नवीन पटनायक ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि और अगले 10 साल तक ओडिशा सरकार भारतीय हॉकी टीमें को स्पॉन्सर करती रहेगी।
टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद देश लौटी भारतीय हॉकी टीमों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के साथ एफआईएच प्रमुख नरेंद्र बात्रा, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट ज्ञानेेंद्रो निंगोमबम की मौजूदगी में सीएम पटनायक ने यह घोषणा की।