CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   12:14:22

साल की शुरुआत में गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य को मिला एक और नया जिला

Gujarat: नए साल की शुरुआत में गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वाव-थराद को राज्य का नया जिला घोषित किया है। यह बनासकांठा जिले के विभाजन के बाद बनाया गया है, और इसका मुख्यालय थराद में होगा। इस नए जिले में बनासकांठा के 14 तालुकों में से 8 तालुका और 4 नगर पालिकाएं शामिल की जाएंगी। इस निर्णय के साथ अब गुजरात में जिलों की कुल संख्या 34 हो गई है।

9 नई महानगरपालिकाओं की घोषणा
इसके साथ ही गुजरात सरकार ने राज्य में 9 नई महानगरपालिकाओं के गठन की भी घोषणा की है। अब राज्य में महानगरपालिकाओं की संख्या 17 हो जाएगी। नई महानगरपालिकाओं की सूची इस प्रकार है:

नवसारी
छाया-पोरबंदर
मोरबी
मेहसाणा
गांधीधाम
वापी
आणंद
नडियाद
सुरेंद्रनगर-दुधरेज-वढवान

14 वर्षों बाद नगर निगमों का गठन
गुजरात में 14 साल बाद नए नगर निगम बनाए गए हैं। इससे पहले गांधीनगर नगर निगम 2010 में गठित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन नई महानगरपालिकाओं के गठन को मंजूरी दी गई।

अधिसूचना जल्द जारी होगी
स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता रुशिकेश पटेल ने कहा कि इन नई महानगरपालिकाओं की अधिसूचना एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी। यह निर्णय शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये भी पढ़ें – गुजरात के इन 25 जिलों का भूजल जानलेवा, यह रिपोर्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

शहरी विकास को मिलेगा बढ़ावा
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस फैसले से शहरी क्षेत्रों की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सकेगा। इसके अलावा, विकास कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे शहरी निवासियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। सभी नई महानगरपालिकाएं गुजरात प्रांतीय नगर निगम अधिनियम, 1949 के तहत अधिसूचित की जाएंगी।