CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   9:29:09

अब अरबपति बन जाएगा दुनिया का हर शख्स, बस करना होगा ये काम

सोचिए, अगर दुनिया का हर इंसान अरबपति बन जाए तो कैसी होगी हमारी जिंदगी? ये ख्याल सुनने में जितना अजीब लग रहा है उतना ही इसे साकार करने का एक रास्ता वैज्ञानिकों के हाथ लग चुका है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

दरअसल, वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में ऐसा एस्टेरॉयड खोज निकाला है, जो सोने, प्लेटिनम और अन्य दुर्लभ धातुओं से भरपूर है। इसे 16 Psyche नाम दिया गया है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इससे धरती पर हर व्यक्ति के पास अरबों रुपये हो सकते हैं।

कहां है यह ‘खजाना’?

16 Psyche मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच स्थित है, और धरती से करीब 3.5 अरब किलोमीटर दूर। इस एस्टेरॉयड पर निकेल, आयरन, गोल्ड और प्लेटिनम प्रचुर मात्रा में हैं। इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 क्वाड्रिलियन डॉलर है। (जी हां, 1 के बाद 19 शून्य!)

इतना ही नहीं, इसके आसपास के अन्य एस्टेरॉयड भी कम कीमती नहीं हैं। उनकी कुल वैल्यू 700 क्वाड्रिलियन डॉलर के करीब है।

इतिहास और खोज

1852 में इटली के खगोलशास्त्री एनिबल डी गैस्पेरिस ने इस एस्टेरॉयड की खोज की थी। इसके निर्माण में मुख्य रूप से निकेल और आयरन का योगदान है। यह लगभग 226 किलोमीटर चौड़ा है और अपने अद्भुत कंपोज़िशन के कारण वैज्ञानिकों के लिए हमेशा से कौतूहल का विषय रहा है।

नासा ने इस एस्टेरॉयड को करीब से समझने और इसकी संभावनाओं का पता लगाने के लिए अक्टूबर 2023 में एक स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया। स्पेसक्राफ्ट को 16 Psyche तक पहुंचने में अगस्त 2029 तक का समय लगेगा। वहां यह 26 महीने बिताएगा और इस अद्भुत एस्टेरॉयड के इतिहास व उसके रहस्यों की पड़ताल करेगा।

क्या यह सच में संभव है?

अगर 16 Psyche पर माइनिंग कर इसे धरती पर लाया गया, तो दुनिया की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं। हालांकि, इस खजाने को पृथ्वी तक लाना फिलहाल तकनीकी और आर्थिक चुनौती है। लेकिन, वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में अंतरिक्ष माइनिंग संभव हो सकती है।

कल्पना कीजिए, अगर यह खजाना धरती पर आ गया, तो शायद गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता जैसी समस्याएं हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी। लेकिन साथ ही, इससे जुड़ी चुनौतियां भी कम नहीं होंगी।

यह मिशन न सिर्फ एक खजाने की खोज है, बल्कि यह मानवता के भविष्य की संभावनाओं को नए आयाम दे सकता है। क्या आप तैयार हैं इस क्रांतिकारी युग का हिस्सा बनने के लिए?