23-09-22
गहलोत-थरूर के बाद मनीष तिवारी की चर्चा
दिग्विजय सिंह भी रेस में शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब दावेदारों की संख्या बढ़ने लगी है। पहले ऐसा लग रहा था कि राहुल गांधी के नाम पर सहमति बन जाएगी, लेकिन शशि थरूर और बाद में अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच अब एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री का भी नाम सामने आ रहा है। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुद को भी दावेदार बताया था।
More Stories
वडोदरा में सड़क पर लगे पाकिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप ; पुलिस ने कुछ ही मिनटों में हटाए पोस्टर
वडोदरा भाजपा को मिला नया जिला अध्यक्ष , रसिक प्रजापति ने संभाली संगठन की कमान
पहलगाम हमले पर सूरत व्यापारियों का फौलादी विरोध….30 अप्रैल को 450 दुकानों में ठप रहेगा कारोबार