डोमिनिकन गणराज्य से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक रनवे पर निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें नौ लोगों की मौत होने की आशंका है।
इस गल्फस्ट्रीम विमान में सात यात्री और दो क्रू सदस्य सवार थे जो बुधवार को सैंटो डोमिंगो के लास अमेरिकास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान कंपनी हेलिडोसा एविएशन ग्रुप ने इस हादसे की पुष्टि की है। दुर्घटना का कारण या आपातकालीन लैंडिंग की बात का अभी पता नहीं चला है।
विमान में सवार लोगों की पहचान अभी की जा रही है। इस भयानक हादसे से जुड़े दुर्घटनास्थल की सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें प्रसारित होने लगीं हैं। दूर से ही धुआं उठता नजर आ रहा है।
More Stories
रक्षित कांड: ड्राई स्टेट में हर गली में छलकते जाम का राज़!
रात का भोजन स्किप करना हेल्थ के लिए अच्छा या खतरनाक!
उफ्फ! ये गर्मी! 20 राज्यों में लू और चिलचिलाती धूप का अलर्ट, जानें मौसम का हाल