CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   1:02:53

Ram Mandir Pran Pratishtha: न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर हुआ राममय, लगी भगवान राम के भक्तों की भीड़

अयोध्या के साथ इस वक्त पूरी दुनिया राममय हो गई है। अमेरिका में भी रामनाम की धूम मची हुई है। दरअसल भारतीय डायस्पोरा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के एकत्र हुए हैं। लोगों को पारंपरिक पोशाक, नृत्य, भजनों और अन्य गीतों को गाते हुए देखा गया। टाइम्स स्क्वायर के आसपास लोग केसरिया और तिरंगा ध्याज फहराकर खुशी मना रहे हैं। इस बीच, टाइम्स स्क्वायर में, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर’ के सदस्यों ने प्रसाद का भी वितरित किया।

https://twitter.com/ANI/status/1749253495348478366/photo/3

इस दौरान संगठन के एक सदस्य प्रेम भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम को अमेरिका में बहुत भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि “हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के गवाह बनेंगे।प्राण प्रतिष्ठा समारोह बहुत जल्द ही होगा। टाइम्स स्क्वायर के लोग भी इसे मना रहे हैं और यह स्थान अयोध्या से कम नहीं दिख रहा है।”

अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक आज होगा। यह भाजपा का 50 साल का प्रोजेक्ट है जिसका हजारों लोग इंतजार कर रहे हैं। भारतीय प्मंरत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या के लिए उड़ान भरी।