कोरोना की दूसरी लहर के बीच आंध्र प्रदेश में वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। इसे AP Strain और N440K नाम दिया गया है। सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों का दावा है कि भारत में मौजूदा स्ट्रेन के मुकाबले यह 15 गुना ज्यादा खतरनाक है। दक्षिण भारत में अब तक कोरोना के 5 वैरिएंट मिल चुके हैं। इनमें AP Strain आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में तेजी से फैल रहा है। इसका असर महाराष्ट्र में भी देखा गया है। सबसे पहले इस स्ट्रेन की पहचान आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई थी।
More Stories
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव प्रचार
मेडिसिन के बाद आज फिजिक्स के नोबेल प्राइज का ऐलान
प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को राज्य मंत्री ने बताया असफल