सिक्किम में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने की घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 घायल हैं। 102 लोग अब भी लापता हैं, जिसमें सेना के 22 जवान शामिल हैं। पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है। आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ये भी पढ़ें – सिक्किम में बादल फटने से बाढ़, 23 जवान लापता
वैज्ञानिकों को आशंका है कि नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम की ल्होनक झील टूटी। उसका दायरा एक तिहाई रह गया। जब बादल फटा तो झील इतना पानी रोक नहीं पाई। इससे तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट तक बढ़ गया। नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ में बह गया और यहां खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं।

More Stories
भारत-पाक तनाव और फेड पॉलिसी से सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, रुपया भी कमजोर
PM ने ‘और मुझे भी’ बोलकर दिया संकेत : एयरस्ट्राइक से 4 घंटे पहले मोदी ने दिए थे 6 इशारे, 7 मई को होगा बड़ा एक्शन
Operation Sindoor के बाद PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश के लिए गर्व का क्षण