CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 10   8:12:34
neeraj chopra

नीरज चोपड़ा ने एक गोल्ड मेडल किया भारत के नाम

नीरज चोपड़ा ने हाल में हुए पावो नुर्मि गेम्स (Paavo Nurmi Games) में गोल्ड मैडल हासिल किया| ये प्रतियोगिता मंगलवार 18 जून को फ़िनलैंड के टर्की में आयोजित की गई थी। यहां विश्व के सारे जाने माने खिलाड़ी मौजूद थे। भारत से केवल नीरज चोपड़ा ने ही भाग लिया था| इस खेल में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर 85.97m लम्बा रिकॉर्ड बनाया। उनके साथ के दो खिलाड़ी टोनी केरानेन (Toni Keranen) ने 84.19m और ओलिवर हेलेंडर (Oliver Helander) ने 83.96m का रिकॉर्ड बनाया था|

पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पेटर्स (Anderson Peters) ने 82.58m से चौथी पोजीशन हासिल की। वहीं युवा जर्मन सेंसेशन मैक्स देहनिंग (Max Dehning) के लिए अच्छा दिन नहीं था उनका थ्रो स्कोर 79.84m से सातवीं पोजीशन हासिल की (आठ में से) इस मैच में नीरज चोपड़ा और मैक्स देहनिंग (Max Dehning) की पहली टक्कर देखने को मिली। दर्शक बहुत उत्साह के साथ देखना चाहते थे की इस मैच में दोनों में से कौन जीतेगा क्योंकि मैक्स देहनिंग (Max Dehning) भी जर्मन के जाने माने खिलाडी है|

पहले के कुछ राउंड्स में नीरज चोपड़ा का स्कोर आगे पीछे होता रहा पर। आखिरी बार चोपड़ा ने जोर दार चीखते हुए ख़ुशी के साथ अपना आखरी थ्रो फेंका। वह अपने हाथ के मोच के साथ भी रिकॉर्ड कायम करने में कामियाब हो गया। हालांकि नीरज चोपड़ा इससे अच्छा स्कोर भी बना सकते थे, लेकिन उनकी मोच के साथ का यह स्कोर भी दर्शको को बहुत पसंद आया है| निरज चोपड़ा के सारे छे स्कोर्स 83.62m, 83.45m, 85.97m, 82.21m, 82.97m रहे वहीं इस दौरान एक फ़ाउल भी किया|