CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

नीरज चोपड़ा रचेंगे इतिहास..?

टोक्यो ओलंपिक में भारत दो रजत और तीन कांस्य के साथ कुल पांच पदक जीत चुका है। आज शनिवार को भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पुनिया और गोल्फर अदिति अशोक से पदक की उम्मीद है।ओलंपिक में पदार्पण कर रहे नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में भाले को 86.65 मीटर की दूरी तक फेंककर 83.50 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन स्तर हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।वह पदक जीतने में कामयाब रहे तो ओलंपिक के एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक होगा।
वहीं बजरंग पुनिया आज कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वह अगर इसमें जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं तो ओलंपिक में यह भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी होगी।