CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Thursday, March 13   10:47:44

विवादों के चलते नेटफ्लिस्ट से डिलीट हुई नयनतारा की ‘Annapurni’, प्रभु श्रीराम को मांसाहारी बताने पर मचा बवाल

इन दिनों साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा अपनी फिल्म अन्नपूर्णी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालही में नयनतारा के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। उन पर तमिल फिल्म अन्नपूर्णी में भगवान राम का अपमान करने का आरोप है। इसके बाद अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्ज कराई गई FIR में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद नेटफ्लिक्स से यह फिल्म हटा दी गई है।

यह केस हिंदू सेवा परिषद ने दर्ज कराया है। आरोप है कि फिल्म में हिंदुओं की धार्मक भावनाओं को आहत और भगवान राम का अपमान किया गया। साथ ही फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है।

अन्नपूर्णी फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, 29 दिसंबर को इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। विरोध और कई पुलिस शिकायतों के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। उधर, बजरंग दल और हिंदू आईटी सेल ने भी एक्ट्रेस नयनतारा और अन्य के खिलाफ मुंबई में दो शिकायतें भी दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 29 दिसंबर में इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। इसे ओटीटी पे रिलीज हुए केवल एक हफ्ते ही हुए थे कि इस पर हंगामा शुरू हो गया।