हिमाचल प्रदेश में बीते 4 दिनों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 71 लोगों की जान जा चुकी है। इस साल मानसून सीजन में राज्य को 7500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पूरे सीजन में अब तक 327 लोगों की जान गई है और 1700 से ज्यादा घर पूरी तरह टूट गए हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से 6600 करोड़ रुपए की मदद की मांग की है।
हिमाचल के कांगड़ा में एयरफोर्स लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर रही है। एयरफोर्ट द्वारा 15-16 अगस्त तक 780 लोगों को एयलिफ्ट किया जा चुका है।
ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। बालासोर में 3 और भद्रक जिले में एक शख्स की मौत हुई। वहीं, मयूरभंज जिले में एक महिला ने जान गवाईं।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा