CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   11:41:53
National Tulip Day 2025

National Tulip Day 2025: प्रकृति से जुड़ने का अनोखा अवसर

National Tulip Day 2025: हर साल जनवरी के तीसरे शनिवार को राष्ट्रीय ट्यूलिप दिवस मनाया जाता है। इस साल यह दिन 18 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। यह खास दिन खासतौर पर नीदरलैंड्स, विशेष रूप से एम्स्टर्डम में बेहद लोकप्रिय है।

इस अवसर पर एम्स्टर्डम के म्यूजियम स्क्वायर को 2 लाख खूबसूरत ट्यूलिप फूलों से सजाकर एक जीवंत बगीचे में बदल दिया जाता है। यहां आने वाले आगंतुक इन रंग-बिरंगे फूलों का आनंद ले सकते हैं और यहां तक कि अपने लिए मुफ्त में एक गुलदस्ता भी चुन सकते हैं।

यह दिन ट्यूलिप के प्रति लोगों के प्यार और प्रकृति की खूबसूरती को समर्पित है। यदि आप फूलों के शौकीन हैं, तो यह दिन आपके लिए एक शानदार अनुभव होगा। नेशनल तुलिप डे 18 जनवरी को मनाया जाता है, जो दुनियाभर में तुलिप फूलों की सुंदरता और इंपोरटेंस को सम्मानित करने का एक खास दिन है, यह दिन खास रूप से नीदरलैंड्स में मनाया जाता है, जहां तुलिप फूलों की खेती का एक लंबा इतिहास है। इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर तुलिप प्रदर्शनी, फूलों की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह अवसर लोगों को प्रकृति से जुड़ने और फूलों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का मौका प्रदान करता है। नेशनल तुलिप डे का उद्देश्य तुलिप फूलों की महत्वता और सुंदरता को सेलिब्रेट करना है।

इस दिन लोग तुलिप के फूलों के साथ विभिन्न आयोजन करते हैं, जैसे प्रदर्शनी और फूलों की सजावट. इसके माध्यम से प्रकृति से जुड़ने और फूलों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। ट्यूलिप फूल को नीदरलैंड्स का राष्ट्रीय फूल माना जाता है। नीदरलैंड्स में तुलिप की खेती का लंबा इतिहास है और यह फूल वहां के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा बन चुका है। वहां हर साल तुलिप के फूलों के लिए विशेष पर्व आयोजित किए जाते हैं।