CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024
Alia Bhatt and Allu Arjun

फिल्मी सितारों को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार

17-10-2023

आज मंगलवार को दिल्ली में 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को फिल्मों में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वहीं फिल्म पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट औऱ मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया है।रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।बेस्ट गुजराती फिल्म के लिए छेल्लो शो को नेशनल अवार्ड दिया गया है। पुरस्कारों की घोषणा इसी साल अगस्त में हुई थी।नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मान प्रदान किया।