CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 12   1:15:43

21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर सबसे आगे निकले नडाल

राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है। 35 साल के स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 25 साल के रूसी स्टार डेनियल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और ओवरऑल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। फाइनल मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चला।
नडाल इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम के 145 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ा। इन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं।