19-09-22
30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है नक्सली
मुंबई एटीएस ने सुबह नालासोपारा से 15 लाख के इनामी नक्सली कारू हुलास यादव को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एटीएस ने नावासोपारा के धनीव बाग के रामनगर के एक चॉल में छापा मारा था। जहां से कारू हुलास गिरफ्तार हुआ है। 45 साल का कारू मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के डोडगा गांव का रहने वाला है।
पूछताछ में कारू ने कबूल किया है कि वह 2004 से ही प्रतिबंधित माओवादी ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। वह अब तक 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। पिछले कुछ दिनों से वह इलाज के लिए मुंबई में रह रहा था।
More Stories
पाकिस्तान की बमबारी के बीच ग्रामीणों की जुझारू कहानी, राष्ट्र के साथ एकजुटता का संदेश…
पहलगाम हमले के बाद सख्त एक्शन मोड में भारत ; 1000 भारतीय पाकिस्तान से लौटे, 800 पाकिस्तानी वापस भेजे गए; चीन ने की निष्पक्ष जांच की मांग
आतंकी हमले के बाद केंद्र की सख्ती ; 1700+ बांग्लादेशी हिरासत में, पाक नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश