यूक्रेन-रूस युद्ध का आज 12वां दिन है। हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने आज एक अहम ऐलान करते हुए कहा है कि आज से ऑपरेशन गंगा का आखिरी चरण शुरू हो रहा है। ऐसे में वहां फंसे लोग आज स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच बुडापेस्ट के हंगारिया सिटी सेंटर पहुंचें।
ऑपरेशन गंगा के तहत रविवार को 11 फ्लाइट्स से 2135 भारतीय वतन लौटे। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक, अब तक 15 हजार 900 भारतीय नागरिक देश लौट चुके हैं। ऑपरेशन गंगा 22 फरवरी को शुरू हुआ था। मिनिस्ट्री के मुताबिक, कल यानी सोमवार को कुल 8 स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी। इनमें से 5 बुडापेस्ट से ऑपरेट होंगी। कुल मिलाकर 1500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा।
More Stories
YouTube, Google Ads पर पैसा खर्च करने में BJP सबसे आगे, दिए करोड़ों के विज्ञापन
गृहमंत्री Amit Shah की भरूच में विजय संकल्प सभा, कहा- UCC आदिवासी भाइयों के कानून पर लागू नहीं
आम की फसल कम होने से Ice Apple के बढ़े दाम, जानें गर्मियों के सुपरफूड के फायदे!