CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Monday, May 5   11:26:30

EVM खराब होने के कारण वोट नहीं डाल पाए मिजोरम CM जोरमथंगा, मिजोरम में सुबह 10 बजे तक 17% मतदान

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर आज मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य में सुबह 9 बजे तक करीब 17% मतदान हो चुका है। राजधानी आइजोल में अब तक 15.39% वोटिंग हो चुकी है। खोजोल में सबसे ज्यादा 27.22% मतदान हुआ।

गर्वनर हरि बाबू कंभमपति ने आइजोल साउथ में सुबह 8:15 बजे वोटिंग की। मुख्यमंत्री जोरमथंगा EVM खराब होने की वजह से वोटिंग नहीं कर पाए। उन्होंने कहा- मैं दोबारा वोट डालने आऊंगा। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) दोबारा सरकार बनाएगी।

वहीं, मिजोरम कांग्रेस के अध्यक्ष लालसावता ने दावा किया कि मिजोरम में हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हम 22 सीट जीतने जा रहे हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के कार्यकारी अध्यक्ष और आइजोल नॉर्थ-III से पार्टी के उम्मीदवार के सपडांगा ने आज सुबह अपना वोट डाला।