CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   10:08:12

वडोदरा में इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से सजा बाजार, मूर्ति बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

गुजरात का वड़ोदरा शहर गणपति उत्सव मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल होने वाली गणेश स्थापना को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने मिल रहा है। ज्यादातर भक्त इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं। वड़ोदरा के मुजमहुड़ा इलाके में तरह-तरह की सुंदर रंग बिरंगी गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए गणेश भक्त उमड़ रहे हैं।

वड़ोदरा के मुज्महूडा में पिछले कई सालों से मुंबई से इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं लाकर उनकी बिक्री की जाती है। मितेश सालेकर पिछले कई सालों से मुंबई से एक से बढ़कर एक अलग-अलग रूप रंग वाली गणेश प्रतिमाएं मंगवा कर उनकी बिक्री करते हैं, जिनकी खरीदारी के लिए इन दिनों भक्त बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं।

इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के इस्तेमाल से प्रदूषण कम फैलता है और मिट्टी की प्रतिमा तेजी से पानी में पिघल जाती है। कई लोग अब अपने घरों में ही गणेश विसर्जन भी करते हैं ऐसे में मिट्टी की प्रतिमाएं भक्त ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

यहां दिया जा रहा इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को बनाने का प्रशिक्षण

गणेश महोत्सव कल से शुरू हो रहा है और अब ज्यादातर लोग इको फ्रेंडली गणेश महोत्सव को बढ़ावा देते हैं, इसी के तहत वडोदरा में उम्बरो संस्था द्वारा लोगों को मिट्टी के गणपति बनाने की जानकारी देता हुआ वर्कशॉप आयोजित किया गया। खुद ही मिट्टी से अपने गणपति बनाकर उनके साथ भावनाओं से जुड़ते हुए कैसे गणेश महोत्सव मनाया जा सकता है उस पर इस आयोजन में जानकारी दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जुड़कर मिट्टी से सुंदर गणेश प्रतिमाएं तैयार की। हमारी परंपरा और हमारी विरासत को कायम रखने के आशय के साथ यह आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने उत्साह के साथ शिरकत की।