23 Mar. Chattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर बाद यहां नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस उड़ा दी। इस बस में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) के करीब 30 जवान सवार थे।
ये सभी जवान कड़ेनार के कन्हार गांव की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये जवान सर्चिंग पर गए थे। प्राथमिक सूचना के आधार पर एक जवान के शहीद होने की खबर आ रही है। वहीं डीआरजी के 8 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये विस्फोट धौलाई और पल्लीनार के बीच हुआ है।
More Stories
संपूर्ण स्वास्थ्य: आधुनिक युग में शरीर, मन और आत्मा का संतुलन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीती टी-20 सीरीज
क्या है राजस्थान की सीटों का गणित