ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव डूब गई। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे हैं। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से थे। इनमें से अब तक 5 लोगों को बचाया गया है, जबकि कई लापता हैं।
ये लोग मोजाम्बीक के नामपुला प्रांत के लुंगा शहर से मोजाम्बीक के मुख्य द्वीप जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी हैजे की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है।

More Stories
अफ़ग़ानिस्तान में फिर आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके
अफगानिस्तान से आया ज़मीनी ज़लज़ला ; दिल्ली-NCR और कश्मीर तक कांपी धरती, प्रकृति की चेतावनी!
खौफ के साये में अल्पसंख्यक ; बांग्लादेश में हिंदू नेता की दिनदहाड़े हत्या, इंसाफ अब भी अधूरा