ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव डूब गई। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे हैं। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से थे। इनमें से अब तक 5 लोगों को बचाया गया है, जबकि कई लापता हैं।
ये लोग मोजाम्बीक के नामपुला प्रांत के लुंगा शहर से मोजाम्बीक के मुख्य द्वीप जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी हैजे की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है।

More Stories
नेपाल से उठती एक नई लहर: राजा के लिए मरने-मारने को तैयार युवा!
खून का सौदागर तहव्वुर राणा अब भारतीय कानून के कटघरे में….अब नहीं बचेगा 26/11 का गुनहगार!
डोनाल्ड ट्रंप का 104% टैरिफ बम: चीन को झटका, भारत को याद किया – क्यों गिड़गिड़ाया अमेरिका?