भारत और मुइज्जू सरकार में जारी विवाद के बीच मालदीव में चीनी पर्यटकों की संख्या भारतीयों से ज्यादा हो गई है। मालदीव की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने सोमवार को पर्यटकों का डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक मालदीव में 4 फरवरी तक आए पर्यटकों में सबसे ज्यादा चीन के 23,972 लोग रहे।
जबकि 2023 में मालदीव में चीनी पर्यटकों की तादाद तीसरे नंबर पर थी। वहीं, मालदीव में पिछले साल सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक गए थे, ये इस साल फरवरी तक पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इस साल 16,536 भारतीय ही मालदीव घूमने गए हैं। यहां फरवरी तक कुल पर्यटकों में भारत की हिस्सेदारी 7.7% है, जबकि चीन की हिस्सेदारी 11.2% हो गई।
PM मोदी 3 जनवरी को लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां की खूबसूरती से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर कहा था- प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। इसके बाद लक्षद्वीप और मालदीव की तुलना होने लगी। इस पर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने PM मोदी और भारत के खिलाफ अपमान टिप्पणी की थी।

More Stories
आसाराम: जेल की सलाखों के पीछे, लेकिन साम्राज्य आज भी कायम!
Apple को चीन के स्मार्टफोन बाजार में बड़ा झटका, बिक्री में आई भारी गिरावट
सेंसेक्स में 1000 अंकों की जबरदस्त छलांग, निवेशकों की संपत्ति में ₹7 लाख करोड़ की बढ़ोतरी