गुजरात: आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर से लेकर गांव तक लोग तैयारियों में जुट गए हैं। स्वतंत्रता पर्व के उपलक्ष में गुजरात का वड़ोदरा शहर भी इन दिनों तिरंगे रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
15 अगस्त को मनाए जाने वाला स्वतंत्र पर्व नजदीक है और स्वतंत्रता पर्व को उत्साह के साथ हर साल मनाने की देशभर में परंपरा है। गुजरात के वडोदरा शहर में पिछले कई दिनों से जगह-जगह तिरंगा रंग देखने मिल रहा है। शहर की सड़कों पर तिरंगे रंग से रंगी हुई तरह-तरह की वस्तुओं की बिक्री हो रही है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे रंग की चूड़ियां, ब्रोच, बेज, चश्मा इत्यादि का वितरण हो रहा है। लोग खुशी-खुशी इन सामान की खरीदारी भी कर रहे हैं। स्वतंत्रता पर्व के उपलक्ष में देश प्रेम लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।
वड़ोदरा में तिरंगे सामान की तो बिक्री हो ही रही है, जगह-जगह तिरंगे रंग की सजावट भी हो गई है। कारेलीबाग का पुलिस स्टेशन भी इन दिनों तिरंगे रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। कारेलीबाग पुलिस स्टेशन में देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर जवानों को याद किया जा रहा है। यह बैनर पोस्टर के साथ देश की आजादी की गाथा बयान की जा रही है जो देखने में काफी आकर्षक है। यहाँ मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत गांव की पृष्ठभूमि को भी सुंदर रूप से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

More Stories
गुजरात में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, फिर दिखा मौत का मंजर
राजस्थान के पूर्व मंत्री खाचरियावास के दरवाज़े पर ईडी की दस्तक ; 48 हज़ार करोड़ की चाल में उलझी सियासत!
बॉलीवुड के ‘भाईजान’ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला निकला मानसिक रोगी…वडोदरा से पुलिस ने पकड़ा