CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

Lok Sabha Elections 2024: मतदान संपन्न होने पर किया गया EVM मशीनों को सील, जानें 21 राज्यों का हाल

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकसभा 2024 चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है।

पहले चरण में शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57% और बिहार में 46.32% यानी औसतन 59.71% मतदान हुआ।

पुडुचेरी में भी पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश के रामपुर और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पहले चरण में लोकसभा मतदान संपन्न हुए। साथ ही तमिलनाडु के मदुरै में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ, जिसके बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान

जोरहाट, असम में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया। कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं। साथ ही मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया जा रहा है।

त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 68.35% मतदान

चेन्नई, तमिलनाडु: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया, “”हमारा मतदान प्रतिशत राज्य के लिए औसत  है। धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 67.52% और चेन्नई दक्षिण में सबसे कम 57.04% हुआ है।”

 

तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 63.20 प्रतिशत मतदान

धर्मपुरी में 67.52%

चेन्नई साउथ में 57.04%

चेन्नई सेंट्रल में 41.47%

चेन्नई नॉर्थ में 44.84%

धर्मपुरी के बाद नमक्कल और कल्लकुर्ची में सबसे ज्यादा मतदान

चेन्नई की तीन सीटों पर सबसे कम वोटिंग

 

यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.96 प्रतिशत मतदान

बिजनौर में 36.08%

कैराना में 37.92 प्रतिशत

मुरादाबाद में 35.25 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर में 34.51%

नगीना में 38.5%

पीलीभीत में 38.51%

रामपुर में 32.86 प्रतिशत

सहारनपुर में 42.32 प्रतिशत

वोटिंग के दौरान अन्य राज्यों का हाल

वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में एक असिस्टेंट कमांडेंट और जवान घायल हैं।

मतदान केंद्रों में की गई मॉक पोल की कार्रवाई

 

उत्तर प्रदेश में मतदान

सुबह 11:00 बजे तक उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 25.20% मतदान

बिजनौर 25.50%

कैराना 25.89%

मुरादाबाद 23.35 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर 22.62 प्रतिशत

नगीना 26.89 प्रतिशत

पीलीभीत 26.94 प्रतिशत

रामपुर 20.71 प्रतिशत

सहारनपुर 29.84 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पथराव का मामला सामने आया है। यहां चांदमारी स्थित मतदान केंद्र के सामने पथराव किया गया है।

• 9 बजे तक 21 राज्यों में कितनी वोटिंग हुई?

1. पश्चिम बंगाल- 15.9%

2. मध्य प्रदेश- 14.12%

3. त्रिपुरा- 13.62%

4. मेघालय-12.96%

5. उत्तर प्रदेश-12.22%

6. छत्तीसगढ़-12.02%

7. असम- 11.15%

8. राजस्थान- 10.67%

9. जम्मू और कश्मीर-10.43%

10. उत्तराखंड- 10.41%

11. मिजोरम-9.36%

12. बिहार- 9.23%

13. अंडमान-8.64%

14. तमिलनाडु- 8.21%

15. नागालैंड-7.79%

16. मणिपुर-7.63%

17. पुडुचेरी- 7.49%

18. महाराष्ट्र- 6.98%

19. सिक्किम-6.63%

20 लक्षद्वीप-5.59%

21. अरुणाचल प्रदेश – 4.95%

मैदान में कितने उम्मीदवार?

पहले चरण के मतदान में 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं। साथ ही 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में बंद हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में भी विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पहले चरण में 16 करोड़ से ज्यादा वोटर

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। जिसमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 ​​करोड़ महिला मतदाता हैं। इनमें से 35.67 लाख मतदाता पहली बार वोट करने जा रहे हैं। जबकि 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इसके लिए 1.87 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।