गुजरात के अमरेली जिला के गिर में रात के दौरान रिहायशी इलाके में घुस आई शेरनी ने आवारा पशु का शिकार किया।
अमरेली जिला के गिर में जंगल से सटे हुए गांव में शेर के घुसने की घटनाएं सामान्य होती जा रही है, ग्रामीण इलाकों में कभी भी शेर गांव में घुस कर पशुओं को निशाना बनाते हैं,ऐसी ही एक घटना धारी के झर गांव में सामने आई है। जहां रात के अंधेरे में एक शेरनी रिहायशी इलाके में चली आई और उसने आवारा पशु का शिकार भी किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शेरनी आवारा पशु को खा रही है, लेकिन गांव लोगों के जाग जाते ही शेरनी जंगल की ओर चली जाती है।
यह वीडियो देखकर यहां रहने वाले लोगों में हड़कंप का माहौल देखने मिल रहा है। गिर जिले में शेर लगातार अपना इलाका बढ़ा रहे हैं जिससे यहां बसने वाले लोगों में डर का माहौल है।
![](https://vnmtvnews.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-334932638_5761922917268107_7483947632124436142_n.jpg)
More Stories
गुजरात के इस गांव में 71 वर्षीय वृद्धा से 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने ड्रोन की मदद से किया आरोपी को गिरफ्तार
पैदल संसद से लेकर ऑटो-रिक्शा तक, सादगी के प्रतीक अटलजी की अनसुनी कहानियां
जल्द ही शुरू होगी वडोदरा से दुबई की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, सभी तैयारियां पूरी