CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   12:20:43

LIC के शेयर में लगातार गिरावट,ऑल टाइम लो पर पहुंचा LIC का स्टॉक

08-06-22

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC का शेयर ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। ये 949 रुपए के इश्यू प्राइस से करीब 20% नीचे है। मंगलवार को शेयर का भाव 24.45 रुपए गिरकर करीब 753 रुपए पर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 लाख करोड़ रुपए से नीचे 4.76 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। लिस्टिंग के वक्त यह 5.70 लाख करोड़ था।

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी LIC का शेयर ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। ये 949 रुपए के इश्यू प्राइस से करीब 20% नीचे है। मंगलवार को NSE पर शेयर 24.45 रुपए या 3.15% की गिरावट के साथ 752.90 रुपए पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में LIC ने 751.80 का निचला और 772.90 का ऊपरी स्तर बनाया। इस गिरावट के बाद LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 लाख करोड़ रुपए से नीचे 4,76,683 करोड़ रुपए पर आ गया।