पोर्न मूवी केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब दावा किया जा रहा है कि पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड बताए जा रहे राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस को 25 लाख रुपए दिए थे। महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो यानि ACB को मिले 4 ई मेल में यह दावा किया गया है। ये मेल राज के साथ आरोपी बनाए गए यश ठाकुर ने ACB को भेजे हैं। यश फिलहाल फरार है। यश ने ये भी दावा किया है कि पुलिस उनसे भी 25 लाख रुपए की डिमांड की थी। आपको बता दें, कुंद्रा को 19 जुलाई की रात 11 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
More Stories
वडोदरा हिट एंड रन कांड: आठ लोगों को कुचलने वाला रक्षित चौरसिया अब ज्यूडिशियल कस्टडी में
रक्षित कांड: ड्राई स्टेट में हर गली में छलकते जाम का राज़!
रात का भोजन स्किप करना हेल्थ के लिए अच्छा या खतरनाक!