CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने की केरल सीएम की मांग

01-05-2023, Monday

32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन की बात गलत : विजयन

केरल में सत्ताधारी CPI M और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने की मांग की है। CM पिनाराई विजयन ने फिल्म को संघ परिवार RSS की झूठ फैक्ट्री का प्रोडक्ट बताया है। उन्होंने कहा कि इसे राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के मकसद से बनाया गया है।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर में दावा किया गया है कि केरल की 32 हजार लड़कियों ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया और आतंकी संगठन ISIS में भर्ती हो गईं। फिल्म में 4 लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका साजिश के तहत ब्रेनवॉश किया गया। बाद में उनका धर्म परिवर्तन करवा कर ISIS के पास भेज दिया गया।

फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।