CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   5:05:15

बारिश की वजह से रोकी गई केदारनाथ यात्रा

01-07-2023, Saturday

लैंड स्लाइड के 17 घंटे बाद खुला बद्रीनाथ हाईवे

24 घंटे में बारिश से गुजरात-असम में 15 लोगों की मौत

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को दिन भर के लिए रोकना पड़ा। वहीं लैंड स्लाइड के 17 घंटे बाद बद्रीनाथ का रास्ता दोबारा खोला गया। असम में बाढ़ से फिलहाल राहत है। यहां प्रभावित लोगों की संख्या 38 हजार से घटकर 20 हजार हो गई है। आज 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात भी शामिल हैं।30 जून तक देश में 165 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 148 मिमी ही हुई है। ये सामान्य से 10% कम है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। दक्षिण भारत में 45% कम बारिश हुई है। मध्य भारत में 6% , जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में 18% कम बारिश हुई है।