CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Wednesday, March 12   7:39:36

जिनपिंग ने अचानक किया अरुणाचल सीमा का दौरा, ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे डैम का लिया जायजा

भारत के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत का दौरा किया। सत्ता संभालने के एक दशक बाद जिनपिंग का पहला तिब्बत दौरा है। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक , जिनपिंग ने भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से सटे चीन के न्यिंगची शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया  इतना ही नहीं राष्ट्रपति जिनपिंग ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे बांध का भी निरीक्षण किया। चीन यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा है। वहीं भारत इसका कड़ा विरोध कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाभीढांग से लिपुपास के आठ से 10 किमी के दायरे में भारतीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी दिन-रात गश्त कर रही हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने चौकसी के साथ ही गश्त भी बढ़ा दी है।

इस सीमा पर एक साल पूर्व चीनी सैनिकों ने अपनी सीमा से झंडे भारत की ओर दिखाने की हिमाकत की थी। चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा पर हो रहे निर्माण पर भी आपत्तिजनक रुख अपनाया था। उसके बाद से इस सीमा पर सर्दियों में माइनस 30 डिग्री तापमान में भी भारतीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे।