CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 12   7:18:29

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में जिग्नेश मेवानी का PA गिरफ्तार

देश भर में सनसनी मचाने वाले अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले गुजरात पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अहमदाबाद के साइबर सेल ने अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले पर एक्शन लेते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला भी शामिल हैं। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में गिरफ्तार दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो वायरल करने के आरोप में महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुंबई बीजेपी नेता प्रतीक करपे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल सोशल मीडिया पर अमित शाह का भाषण देने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ जो फर्जी था l