05-11-22
पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी सर्वे
73% लोगों ने गढ़वी को CM चेहरा चुना
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राय मांगी थी कि आपका सबसे लोकप्रिय AAP नेता कौन है। इस सर्वे के आधार पर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री कैंडिडेट के लिए गढ़वी को चुना। गढ़वी गुजराती पत्रकार हैं।केजरीवाल ने वेबसाइट, ईमेल, मोबाइल एप्लिकेशन, संदेश और वॉट्सऐप के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे। 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने अपने लोकप्रिय नेता के बारे में जवाब दिया। 73% लोगों ने इशुदान गढ़वी को चुना। वहीं, 30% लोगों ने गोपाल इटालिया के फेवर में मतदान किया था। पंजाब में भी इसी तरह सर्वे के बाद आप के सीएम उम्मीदवार के रूप में भगवंत मान के नाम की घोषणा की गई थी।
More Stories
महाकुंभ में अनोखी पेशकश: 1100 रुपये में ‘डिजिटल फोटो स्नान’, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका से मिले 21 मिलियन डॉलर पर विवाद, ट्रंप ने फिर लगाए भारत पर झूठे आरोप
होली छपरीयों का फेवरेट त्योहार: फराह खान का विवादित बयान, माफी की उठी मांग