CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

क्या देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं!!!!

03-07-2023, Monday

महाराष्ट्र की सियासत में चल रहे शह और मात के खेल में बाजी मारने वाले देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी यह कुछ दिन काफी अहम है। अजीत पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र में अब अगर सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह है भाजपा का मुख्यमंत्री बनाए जाने की, यानी अब नए सियासी गुणा भाग के बाद एक बार फिर देवेंद्र फड़णवीस के सितारे बुलंद नज़र आ रहे हैं। नागपुर में रहने वाले फडणवीस के करीबी और एक पूर्व पुलिस अधिकारी मुंबई भाजपा में शामिल होने की कतार में हैं। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस को भाजपा के राष्ट्रीय नेता कभी भी यह पुरस्कार दे सकते हैं। सूत्र का कहना है कि महाराष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होने से पहले आप देवेन्द्र फडणनवीस को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखेंगे।