CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Wednesday, March 12   10:58:33
Vladimir Putin

पुतिन की गिरफ्तारी पर रोक, मंगोलिया में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3 सितंबर को मंगोलिया का दौरा किया। मंगोलिया अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का सदस्य राज्य है। हेग में आईसीसी ने युद्ध अपराध के आरोप में पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आईसीसी ने पुतिन को 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेनी बच्चों को अवैध रूप से प्रत्यर्पित करने का दोषी पाया। और उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. जिसके तहत अगर पुतिन आईसीसी के किसी भी सदस्य देश में जाते हैं तो उन्हें इस वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया जा सकता है. इसलिए आईसीसी ने मंगोलिया से पुतिन को गिरफ्तार करने को कहा।

मंगोलिया ने आईसीसी के अनुरोध को मानने से साफ इनकार कर दिया

गौरतलब है कि पुतिन की ICC सदस्य देश की यह पहली यात्रा है। लेकिन मंगोलिया ने आईसीसी के अनुरोध को मानने से साफ इनकार कर दिया और राष्ट्रपति पुतिन का हवाई अड्डे पर रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। पुतिन आराम से मुस्कुराते नजर आए. इसके बाद उन्हें राजनीतिक सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जबकि यूक्रेन समेत पश्चिमी देश मंगोलिया से पुतिन को गिरफ्तार करने का अनुरोध कर रहे थे.

व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से पहले, ICC ने मंगोलिया को अदालत के आदेशों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता की याद दिलाते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मंगोलिया में प्रवेश करते ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लेकिन जब मंगोलिया पर इसका कोई असर होता नहीं दिखा तो यूक्रेन ने 2 सितंबर को उस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुतिन के युद्ध अपराधों के लिए मंगोलिया को भी संयुक्त रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा.