CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Thursday, March 13   7:54:41

पेपर स्ट्रॉ की जगह प्लास्टिक स्ट्रॉ, ट्रंप के अजीबोगरीब फैसले की दिलचस्प कहानी

20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपने कई चौंकाने वाले फैसलों से चर्चा में रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने पेपर स्ट्रॉ के इस्तेमाल को लेकर जो बाइडेन के फैसले को पलट दिया, जिसके चलते उनकी आलोचना हो रही है। ट्रंप ने प्लास्टिक स्ट्रॉ के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हुए कहा, “बैक टू प्लास्टिक। मेक स्ट्रॉ ग्रेट अगेन।” उनके इस निर्णय का कुछ वर्ग ने विरोध किया तो कई लोगों ने समर्थन भी दिया। ट्रंप के कट्टर समर्थक एलन मस्क ने तो उन्हें अब तक का सबसे महान राष्ट्रपति तक कह दिया।

अमेरिका में प्लास्टिक स्ट्रॉ का विवाद नया नहीं है। बराक ओबामा से लेकर बाइडेन और ट्रंप तक ने इस मुद्दे पर बड़े-बड़े बयान दिए हैं। ओबामा और बाइडेन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेपर स्ट्रॉ का समर्थन किया, जबकि ट्रंप मानते हैं कि पेपर स्ट्रॉ लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होते, इसलिए प्लास्टिक स्ट्रॉ बेहतर हैं।

जो बाइडेन ने पिछले साल प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए योजनाएं शुरू की थीं। उन्होंने 2027 तक अमेरिका को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विज़न पेश किया और प्लास्टिक स्ट्रॉ की जगह पेपर स्ट्रॉ के इस्तेमाल का निर्देश दिया।

इसके विपक्ष ट्रंप का मानना है कि पेपर स्ट्रॉ को मैनेज करना मुश्किल है और यह गर्म पेय पदार्थों में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाते। इस वजह से वे प्लास्टिक स्ट्रॉ के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं।

इस फैसले के पीछे का असली कारण

2020 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने पेपर स्ट्रॉ का विरोध करते हुए ब्रांडेड प्लास्टिक स्ट्रॉ बेचना शुरू किया था। उनके 10 प्लास्टिक स्ट्रॉ के पैक की कीमत 15 डॉलर थी, जिससे उन्होंने लगभग 5 लाख डॉलर की कमाई की थी। अमेरिका में हर साल करीब 50 करोड़ डिस्पोजेबल स्ट्रॉ का इस्तेमाल होता है। ट्रंप ने पेपर स्ट्रॉ को “लिबरल” करार देकर अपने प्लास्टिक स्ट्रॉ की बिक्री बढ़ाने की कोशिश की और ‘मेकिंग स्ट्रॉ ग्रेट अगेन’ अभियान भी चलाया।

एक व्यवसायी के रूप में ट्रंप हमेशा बिजनेस को प्राथमिकता देते आए हैं। उन्होंने कई बार पर्यावरण संरक्षण के मानकों का विरोध किया है। ग्रीन न्यू डील का भी उन्होंने विरोध किया। 2017 में पहली बार राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने बराक ओबामा के पर्यावरण संबंधित फैसलों को पलट दिया था। ट्रंप का मानना है कि प्लास्टिक से अधिक देश के सामने अन्य जरूरी मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।