CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Friday, May 2   3:08:30

ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए आज टोक्यो रवाना होगा भारतीय दल

जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल आज रवाना होगा। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे इस दल में कुल 90 खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के कुछ खिलाड़ी दूसरे देशों में ट्रेनिंग करने के बाद सीधे टोक्यो पहुंच रहे हैं।
भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक खेलों 119 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत ओलंपिक संघ ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि 199 खिलाड़ियों समेत 228 सदस्यों के दल को टोक्यो भेजा जाएगा। भारत के लिए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे 19 खिलाड़ियों में से 67 पुरुष खिलाड़ी हैं जबकि 52 खिलाड़ी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, “टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल की कुल संख्या 228 होगी। इसमें 67 पुरुष खिलाड़ी और 52 महिला खिलाड़ी हैं। हम 85 पदक स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे।”
ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल हिस्सा लेने जा रहा है। इससे पहले रियो ओलंपिक में 118 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ओलंपिक खेलों में कई इवेंट ऐसे हैं जिनमें भारतीय खिलाड़ी पहली बार हिस्सा लेने टोक्यो पहुंच रहे हैं।