CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 26   12:02:01

दुबई एक्सपो में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन, देश की संस्कृति दिखेगी

दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपो शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यहां भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। भारत टैलेंट का पावर हाउस है। मुझे यकीन है कि यह एक्सपो यूएई के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।6 महीने तक चलने वाले इस एक्सपो में भारत की संस्कृति और देश में हुए विकास को दिखाया जाएगा। इसमें आजादी के 75 साल पर हो रहे अमृत महोत्सव पर खास जोर रहेगा। एक्सपो में 180 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं। भारत का पवेलियन बनाने में 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। एक्सपो में भारत से टाटा ग्रुप, रिलायंस, अडाणी, वेदांता, HSBC जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी।