CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024
फोटो साभार ट्वीटर

चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रगनानंदा

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंदा चेस के FIDE वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को टाई-ब्रेक में 3.5-2.5 से हराया। यह टूर्नामेंट अजरबैजान के बाकू में खेला जा रहा है।

प्रगनानंदा यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विश्वनाथन आनंद के नाम यह रिकॉर्डथा। आनंद ने साल 2002 में इस वर्ल्ड कप को जीता था। फाइनल में अब प्रगनानंदा क सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

टाई ब्रेकर में खिलाड़ी के पिछले मुकाबलों के स्कोर के आधार पर एक टाई ब्रेक स्कोर बनता है। इसमें बेहतर स्कोर वाले को विजेता घोषित किया जाता है।