CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 1, 2024

ईरान के कब्जे वाले जहाज से भारतीय क्रू मेंबर की वतन वापसी, जयशंकर ने कहा- ये है मोदी की गारंटी…

भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ईरान द्वारा जब्त किए गए इस्राइली अरबपति के जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से एक स्वदेश लौट आया है। सुरक्षित वापस आई एन टेसा जोसेफ केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। वह कंटेनर शिप पर सवार उन भारतीय क्रू मेंबर्स का हिस्सा थीं। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक एक्स पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘मोदी की गारंटी हमेशा देश या विदेश में डिलीवर करती है।’

केंद्र सरकार ने कहा कि तेहरान में भारतीय मिशन कंटेनर जहाज के बाकी 16 भारतीय क्रू सदस्यों के साथ संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लौटी सदस्य और भारत में अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि केरल के त्रिशूर से भारतीय डेक कैडेट एन टेसा जोसेफ, जहाज एमएससी एरीज़ पर चालक दल की सदस्य, आज घर लौट आईं।

ईरान में भारतीय एंबेसी ने ईरानी अधिकारियों के सहयोग से, उसकी वापसी में की सुविधा मुहैया कराई। शेष 16 चालक दल के सदस्यों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए मिशन ईरानी पक्ष के संपर्क में है।