CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024
India reached Super-4

एशिया कप: नेपाल को हराकर सुपर-4 में हुई भारत की ऐंट्री, अब 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा मुकाबला

एशिया कप में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 230 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन का टारगेट मिला, जिसे भारत ने हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत टूर्नामेंट के सुपर-4 स्टेज में पहुंच चुका है।

इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत के नाम 3 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। रोहित एशिया कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय बने। उन्होंने एशिया कप में 9वीं फिफ्टी लगाई।