CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Friday, April 18   11:31:33

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल क्रांति पर बात की।

देश के PM नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया।इस इवेंट में जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला भी शामिल हुए। इस साल IMC का यह सातवां एडिशन है।

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट में कहा की ‘आप 10-12 साल पहले के मोबाइल फोन को याद करिए। तब आउटडेटेड फोन की स्क्रीन घड़ी-घड़ी हैंग हो जाती थी। ऐसा ही होता था ना, जरा बताइए ना?

चाहे आप स्क्रीन को कितना भी स्वाइप कर लें, चाहे जितने भी बटन दवा लें कोई असर नहीं होता था। ऐसी ही स्थिति उस समय सरकार की भी थी। उस समय भारत की अर्थव्यवस्था की या कहें तब की सरकार ही हैंग हो गए वाले मोड़ पर थी।