CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Thursday, September 19   4:15:35
india

मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन

1-09-2023

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस की तीसरी बैठक का आज, यानी 1 सितंबर को दूसरा दिन है। मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में सुबह 10 बजे से जारी है। विपक्षी गठबंधन आज लोगो और कन्वीनर का नाम जारी कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगो को तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी है। I.N.D.I.A का IN केसरिया रंग से, D पर सफेद रंग और IA पर हरा रंग हो सकता है। लोगो आज सहमति के बाद रिलीज किया जाएगा।

चुनाव समय से पहले होने की अटकलों के बीच गठबंधन सीट शेयरिंग पर जल्द से जल्द एक फॉर्मूले पर पहुंचना चाहता है। इसके के​ लिए क्षेत्रीय स्तर पर कमेटियां बनाने की भी बात हो रही है।

बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेताओं ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं। भाजपा से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा।