CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Friday, May 9   3:59:21

साइबर क्राइम में उछाल,देश में प्रतिदिन 7000 साइबर फ्रॉड दर्ज

देश में साइबर क्राइम में भारी उछाल आया है।देश में एक दिन में 7000 फ्रॉड साइबर केस ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
आज के डिजिटल युग में जहां बैंक से लेकर खरीदारी तक हर काम घर पर बैठे-बैठे ही हो जाता है, ऐसे में सुनिश्चित साइबर सिक्योरिटी व्यवस्था के बावजूद साइबर फ्रॉड के मामले पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। देश में एक ही दिन में 7000 फ्रॉड साइबर केस ने हड़कंप मचा दिया है। पिछले 4 महीनो में साइबर क्राइम के तहत लोगों के 7000 करोड रुपए स्वाहा हो चुके हैं। यह सत्तावार आंकड़ा है।

जनवरी से अप्रैल मास के दौरान साइबर क्राइम की करीब 4599 शिकायतें दर्ज हुई थी। इसके बाद अचानक प्रतिदिन इन शिकायतों का आंकड़ा 7000 तक पहुंच गया है ।भारत में साइबर अपराधियों के कदम कंबोडिया, म्यांमार, और लाओस तक नजर आए हैं।इनका बहुत ही विराट नेटवर्क होता है।ये लाखों कंप्यूटर वायरस ग्रस्त करके साइबर अटैक करते हैं। नकली ट्रेडिंग एप्लीकेशन, लोन एप, गेमिंग एप, डेटिंग एप, के जरिए यह साइबर अपराधी लोगों से पैसा वसूलते हैं। यह लोग इतनी सिफत से काम करते हैं कि पुलिस की गिरफ्त में बहुत ही कम आते है।

इसमें कहीं ना कहीं बोगस बैंक अकाउंट्स,और अवैध ट्रांजेक्शन जिम्मेदार है।हंगामा होने पर बैंक्स और अन्य एजेंसीज ने पिछले करीब 4 महीनों में तीन लाख से अधिक बोगस अकाउंट्स ब्लॉक किए हैं। इसके अलावा 5.3 लाख सिम कार्ड और 3401 सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद किए गए हैं।
साइबर क्राइम के रोज़ के हजारों केस सामने आने पर इन पर एक्शन लेना उतना आसान नहीं है। ऑनलाइन ठगी एक रोजमर्रा की समस्या बन गई है,और इनसे निपटना साइबर क्राइम यूनिट के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।