CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   3:57:12
COLD DRINK

क्या इस भीषण गर्मी से हो गए हैं परेशान, तो बनाएं स्वाद और ताजगी से भरपूर ये ड्रिंक्स

अप्रैल की भीषण गर्मी लोगों के लिए परेशानी साबित हो रही है। इस गर्मी में सन स्ट्रैक और लू का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप भी इस मौसम में कुछ ठंडा और सेहत के लिए फायदे दायक ड्रेंक्स बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिल को पूरा जरूर पढ़ें।

ग्रीन बादाम शेक

सामग्री: 500 ग्राम हरे बादाम, 1/2 लीटर दूध, 1 कप चीनी।

विधि: हरे बादाम को छीलकर अच्छे से धो लें। सभी बादाम को दूध में डालकर मिक्सी में क्रश करें। इसमें चीनी मिलाकर फ्रीज में ठंडा करें और मेहमानों को ठंडा-ठंडा ग्रीन बादाम शेक परोसें।

बीट शेक

सामग्री: 2 बीट, 1 लीटर दूध, 1 कप चीनी, 1/2 कप क्रीम।

विधि: दूध को उबालें और उसमें एक बीट को कद्दूकस करके डालें। जब दूध उबलकर एक चौथाई रह जाए, तो उसमें 1/2 कप चीनी मिलाएं। इसे ठंडा करके मिक्सी में फेंट लें। अब इसमें क्रीम मिलाएं और हिलाएं। आधे कप चीनी की एक तार की चाशनी बनाएं और उसमें एक बीट के टुकड़े डालें। ठंडा करके मेहमानों को परोसें।

फालसा शेक

सामग्री: 500 ग्राम फालसा, 2 गिलास दूध, 1/4 कप पिसी चीनी, 1/2 कप क्रीम।

विधि: फालसा को अच्छी तरह से मसलकर छान लें और बीज निकाल दें। इसमें बर्फ, दूध और चीनी मिलाकर फेंट लें। ऊपर से क्रीम डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।

पकोड़ी जलजीरा

सामग्री: 1 कटोरी भीगी हुई ब्रेड, 1/2 कटोरी उबले आलू, 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच भुना जीरा, 1 चम्मच काला नमक, चुटकीभर हींग, 1/2 चम्मच मिर्च, 2 टहनी धनिया और बारीक पुदीना, 5 गिलास पानी, बर्फ, तलने के लिए तेल।

विधि: ब्रेड और आलू को मिलाकर गूंथ लें और छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में तल लें। जलजीरा के लिए पानी में सभी मसाले मिलाकर ठंडा करें। पकोड़ियों को जलजीरा में 5-8 मिनट तक भिगोकर रखें और ठंडा परोसें।

मैंगो ड्रिंक

सामग्री: 2 बड़ी कच्ची कैरी, 1 बड़ा नींबू, 1 कटोरी चीनी, 1/4 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच भुना जीरा, 1 चम्मच नमक, चुटकीभर हींग, 2 गिलास पानी, बर्फ, 4 चम्मच दही, 3-4 हरड़, 1 चम्मच सूखे पुदीने का पाउडर।

विधि: कैरी को छीलकर उसके गूदे को एक कटोरी पानी में नमक डालकर प्रेशर कुकर में 4-5 मिनट पकाएं। ठंडा करके मिक्सी में दही के साथ फेंटें। इसमें पानी और सभी मसाले मिलाएं और फ्रिज में रखें। परोसते समय बर्फ डालें और पुदीने से सजाएं।

लेमन कॉफी

सामग्री: 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 नींबू, 1.5 चम्मच क्रीम, 2 चम्मच चीनी।

विधि: 1.5 गिलास पानी में कॉफी और चीनी डालकर उबालें। ठंडा करें और नींबू का रस मिलाएं। बर्फ डालें और ऊपर से क्रीम डालकर परोसें।

कस्टर्ड एप्पल शेक

सामग्री: 4 पके सीताफल, 1 गिलास दूध, 3-4 चम्मच चीनी, 1 अनार, 2 संतरे।

विधि: सीताफल को अच्छी तरह मसलकर बीज निकालें। इसमें दूध और चीनी मिलाकर मिक्सी में फेंटें। अनार और संतरे का रस निकालकर मिलाएं और ठंडा परोसें।

स्प्राउट ड्रिंक

सामग्री: 3 चम्मच अंकुरित गेहूं, 3 चम्मच अंकुरित मूंग, 1 चम्मच नींबू रस, 1 कप संतरा रस, थोड़ा नमक, 4 चम्मच शहद, 1 कप बर्फ।

विधि: सभी सामग्री को मिक्सी में क्रश करें और ठंडा करके परोसें।

कोकोनट कोल्ड ड्रिंक

सामग्री: 1 नारियल, 1 कटोरी चीनी, 1 गिलास मलाईदार दूध, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 गिलास पानी, बर्फ।

विधि: नारियल का पानी निकालकर गूदा मिक्सी में चीनी, दूध, इलायची पाउडर और गुलाब जल के साथ क्रश करें। बर्फ डालें और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।

ये सभी पेय गर्मियों में ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब हैं। इन्हें बनाकर मेहमानों को खुश करें!