CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   1:45:42

कितने सही साबित होंगे इस बार एग्जिट पोल्स!!!

Vadodara, Gujarat                                                                                                                        30 April, 2021

   10:35 am

पिछले कई सालों से यह ट्रेंड रहा है कि जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं परिणामों का अनुमान लगाना शुरू हो जाता है,जिसे नाम दिया जाता है एग्जिट पोल्स। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आकलन शुरू हो गया कि आखिरकार किसके हाथ लगेगी सत्ता।पूरे देश की नजर ज्यादातर पश्चिम बंगाल पर है, क्योंकि यहां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। कुछ ऐसा ही सामने आया एग्जिट पोल्स में भी। जैसे ही एग्जिट पोल के परिणाम सामने आने लगे सबसे ज्यादा चौंकाया बंगाल ने, जहां के 9 एग्जिट पोल आए हैं। 5 में ममता बनर्जी की तृणमूल को बहुमत हासिल होता दिख रहा है, या फिर वो उसके काफी करीब है। 3 पोल्स में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां के सभी रुझानों में तृणमूल को सीटों का नुकसान साफ दिखाई दे रहा है और आसार हंग असेंबली के भी बन सकते हैं।

तमिलनाडु जहां पहली बार जयललिता और करुणानिधि के बगैर विधानसभा चुनाव हुए हैं, यहां द्रमुक की वापसी के रुझान हैं। 6 पोल्स में से सभी ने इस बार द्रमुक के पास सत्ता जाने का अनुमान जताया है। असम की बात करें तो यहां अभी भाजपा गठबंधन सत्ता में है। सभी 6 पोल्स में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

केरल की बात करें तो यहां कांग्रेस और लेफ्ट एक-दूसरे के विरोध में रहते हैं, वहीं बंगाल में ये मिलकर चुनाव लड़ते हैं। यहां अभी लेफ्ट की अगुआई वाले LDF की सरकार है। कांग्रेस की अगुआई वाला UDF यहां विपक्षी गठबंधन है। सभी 6 रुझानों में सत्ता LDF के पास जाती ही दिख रही है।

उधर, पुड्डुचेरी में कांग्रेस सत्ता में है। इस बार भी वह द्रमुक के साथ मिलकर लड़ रही है। भाजपा और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस मिलकर लड़ रही हैं। यहां के 5 रुझानों में 4 में सत्ता का बदलाव दिख रहा है। जिनमें भाजपा और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।